मर्जी के खिलाफ बकरियां बांधी तो मर्डर कर दिया,अब भुगतेगा जेल

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। धनगांव थानाक्षेत्र के बखरगांव में बकरियां बांधने पर दो लोगों में इतना विवाद बढ़ा, कि अनोकसिंह ने मुकेश नाम के युवक के माथे पर लोहे का मोटा तवा दे मारा। युवक को सनावद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तुरंत अनोकसिंह को पकडक़र मजबूत केस बनाया। उससे लोहे का तवा भी जप्त कर लिया।

आरोपी आनोप सिंह को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

09.जून की बात है। करीब 07 बजे शाम आरोपी अनोकसिंह पिता बोंदरसिंह राजपूत निवासी बखरगांव ने बकरिया बांधने की बात को लेकर गाली गलोज की। मुकेश पिता देवेसिंह राजपूत 36 साल निवासी बखरगांव को मृत्यु कारित करने की नियत से लोहे के तवा से सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घायल को परिजनों द्वारा इलाज हेतु सनावद अस्पताल ले जाया गया था।

थाना प्रभारी धनगांव निरीक्षक विजय वर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा आरोपी अनोकसिंह की तलाश कर तत्काल अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ पश्चात आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे के तवा को जप्त कर लिया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरी, विजय वर्मा, का वा उप निरीक्षक निर्मल कन्नोजे, सउनि रामलाल सेलवाने, प्रआर 358 कृपाराम, आर 188 ओमप्रकाश, आर 516 प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही है।

Next Post

राजनीति में आना केवल सरकार चलाना नहीं: मोहन यादव

Mon Jun 10 , 2024
  बोले: सामाजिक सरोकार से जुडऩे की जरूरत,   दम तोड़ चुकी बावली हो गई अद्भुत और प्रेरणादायक   सीएम ने रोड शो के साथ 1389 करोड़ की सौगातें दी   जबलपुर। राजनीति में आने का मतलब केवल सरकार चलाना नहीं। सरकार चलाने के साथ सामाजिक सरोकार से जुडऩे की […]

You May Like