राजनीति में आना केवल सरकार चलाना नहीं: मोहन यादव

 

बोले: सामाजिक सरोकार से जुडऩे की जरूरत,

 

दम तोड़ चुकी बावली हो गई अद्भुत और प्रेरणादायक

 

सीएम ने रोड शो के साथ 1389 करोड़ की सौगातें दी

 

जबलपुर। राजनीति में आने का मतलब केवल सरकार चलाना नहीं। सरकार चलाने के साथ सामाजिक सरोकार से जुडऩे की भी जरूरत है। हमारे विपक्षी न जाने कैसी राजनीति करते है। यह बातें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर दौरे के दौरान कहीं। आगे उन्होंने कहा कि  जल ही जीवन है।  संरक्षण पर  काम करने की जरूरत है। दम तोड़ चुकी बावली, कुएं, घाट बचाने जबलपुर में अच्छी पहल की जिससे वे अद्भुत और प्रेरणा दायक हो गई है। गढ़ा स्थित बावली का का नाम पीएम मोदी ने जल मंदिर दिया है मैं उनको भी इसके लिए बधाई देता हूं। जल संरक्षण के लिए मेरे जितने भी मित्रों ने अच्छे काम किए हैं उसका सोशल आडिट हो और बाकी लोग भी प्रेरणा लें।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  सोमवार को जबलपुर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां भाजपा की   जीत पर  रोड शो किया। इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ करीब 1389 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर शहर को सौगातें भी दी।

 

गढ़ा बावली का लिया जायजा

जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए जबलपुर पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पश्चिम विधानसभा में रोड शो के दौरान राधाकृष्ण बावली गढ़ा पहुंचे और बावली के कायाकल्प को देखकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य की सराहना की।

 

इन मार्गों से गुजरा काफिला

मुख्यमंत्री मोहन पश्चिम विधानसभा अंतर्गत गौतम जी की मढिया पहुचेंगे जहां से आनंद कुंज, गढ़ा बाजार से राधाकृष्ण बावली गढ़ा होते हुए पंडा मढिया से मेडिकल से काफिला रोड शो करते हुए गुजरा। संग्राम सागर बाजनामठ पहुचे जहां संग्राम सागर संग्राम सागर में जल संरक्षण हेतु पौधारोपण के साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह मंच लगाए गए थे।

तालाब सफाई कार्यक्रम में लिया हिस्सा

इसके अलावा  जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मदनमहल पहाड़ी स्थित संग्राम सागर तालाब की साफ-सफाई के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शोक संवेदना व्यक्त करने कलेक्टर बंगले पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर पहुंच गए  है। डुमना एयरपोर्ट से सीधे वे  कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने कलेक्टर बंगला पहुंचें। विदित हो कि  कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय पुत्र अमोल सक्सेना का गत दिवस दिल्ली में देहांत हो गया था वे  दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। कलेक्टर पुत्र का पार्थिक शरीर एयर एम्बुलेंस से  जबलपुर लाया गया था और 3 जून को  पुण्य सलिला मां नर्मदा तट ग्वारीघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था।

चौकस रही व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के  जबलपुर के प्रस्तावित प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्थाएं चौकस रही।

 

ऐतिहासिक जीत पर जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर प्रवास के दौरान पश्चिम विधानसभा में रोड शो किया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने गौतम जी मढिया से आनंद कुंज, गढ़ा बाजार, पंडा की मढिया तक रोड शो किया जिसमे उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हे लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजय देकर आशीर्वाद देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे,H संतोष बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, प्रदेश कोषाध्यध अखिलेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटियाँ, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोंटियां, तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकिरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नीलेश अवस्थी के साथ पश्चिम क्षेत्र के पार्षद उपस्थित थे।

 

Next Post

एक दल को सरकार बनाने का जनादेश नहीं है यह: पायलट

Mon Jun 10 , 2024
टोंक, 10 जून (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले बहुमत को खंडित जनादेश बताया है और कहा है कि यह किसी एक दल को सरकार बनाने का जनादेश नहीं है। श्री पायलट ने सोमवार को यहां पत्रकारों से […]

You May Like