दिल्ली में घने कोहरे के कारण 280 से अधिक उड़ानों में देरी

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी और देश के दूसरे हिस्सों में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 280 से अधिक उड़ानों में देरी की सूचना है और कुछ उड़ानें रद्द हैं।

दिल्ली हवाई अड्डे पर सुबह चार बजे के बाद दृश्यता घटने लगी और 150 मीटर तक गिर गयी। चार बजे के बाद से ही कैट-3 प्रक्रिया के तहत उपकरण की मदद से परिचालन शुरू कर दिया गया।

अमृतसर, भोपाल, चंडीगढ़, गुवाहाटी, वाराणसी, रांची, हिंडन (गाजियाबाद) और धर्मशाला में भी दृश्यता कम होने के कारण उड़ानों के परिचालन में देरी हो रही है।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेवसाइट के अनुसार, आज दिल्ली से जाने वाली कम से कम 20 और दिल्ली आने वाली कम से कम 260 उड़ानों में देरी की सूचना है।

कैट-3 की प्रक्रिया के तहत रनवे के साथ-साथ विमान का भी कैट-3 उपकरण से लैस होना जरूरी है। पायलट भी कैट-3 में लैंडिंग और टेकऑफ के लिए प्रशिक्षित होना चाहिये।

 

 

Next Post

सरकारी वकीलों की नियुक्तियों को हाईकोर्ट में चुनौती

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों को नियम विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर की गई है। मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेश सोनी ओर से यह मामला दायर किया गया है। जिन्होंने बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय में कुल 157 लॉ […]

You May Like