शिकारी के बारे में जुटाए अहम सुराग, खुलासे की उम्मीद जगी

जबलपुर: सिहोरा के ग्राम घुघरा में संचालित निसर्ग इस्पात प्राईवेट लिमिटेड परिसर में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार करने के मामले में जांच कर रही वन विभाग और स्ट्राईक टाईगर फोर्स के कब्जे में शिकारी को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसका खुलासा वन विभाग के अधिकारियों ने नहीं किया है लेकिन सूत्रों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में तेंदुए का शिकारी वन विभाग की गिरफ्त में होगा।
विदित हो कि विगत 25 अक्टूबर को
सिहोरा के ग्राम घुघरा में संचालित निसर्ग इस्पात प्राईवेट लिमिटेड परिसर की झाड़ियों में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था जिसका जब पीएम कराया गया तो पता चला कि तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है। जांच जब आगे बढ़ी तो वन विभाग ने इस्पात लिमिटेड के 8 कर्मचारियों की कॉल डिटेल निकलवाई और फैक्टरी में लगे सीसी कैमरे की डीवीआर को जप्त किया।
घायल तेंदुआ का अब तक पता नही
वन परिक्षेत्र सिहोरा के गौरहा-गंजताल रोड पर कुछ दिनों पहले एक तेंदुए की तो लाश वन विभाग को मिल गई थी लेकिन दूसरे उस तेंदुए का पता लगाने में अब तक वन विभाग का अमला नाकाम रहा है। क्योंकि जिस अवस्था में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था और जो बड़े तेंदुए के पदचिन्ह वन विभाग को मौके से मिले थे उससे तो साफ था कि दोनों तेंदुए के बीच जबर्दस्त लड़ाई हुई थी जिसमें एक ने दम तोड़ दिया। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि घायल दूसरे तेंदुए का सुराग जल्द लगाया जाएगा लेकिन अभी तक वो किस हाल में है कहां है इसका कोई जवाब वन विभाग के पास नहीं है।

Next Post

हरिकृष्णा पाँचवें राउंड के टाईब्रेक में हारे; भारत की उम्मीदें अब अर्जुन एरिगैसी पर

Mon Nov 17 , 2025
पणजी, 16 नवंबर (वार्ता) फ़िडे विश्व कप 2025 में भारत की उम्मीदें पूरी तरह से दूसरे वरीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी पर निर्भर होंगी। इसका कारण यह है कि ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा रविवार को यहाँ ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा के खिलाफ पाँचवें राउंड के टाईब्रेक में हार गए। अर्जुन ने […]

You May Like