यादव की हिमंता बिस्वा सरमा से हुई सौजन्य भेंट

भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम भेंट किया।

आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि असम के मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का पारंपरिक असमिया संस्कृति अनुसार स्वागत किया। डॉ यादव को उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमछा, असम की चाय तथा काजीरंगा के विश्वप्रसिद्ध राइनो (गैंडा) की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ सरमा से दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Next Post

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को

Mon Jun 10 , 2024
भोपाल, 10 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट (अजजा) पर 10 जुलाई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने आज सात राज्यों की 13 रिक्त विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें अमरवाड़ा भी शामिल है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा […]

You May Like