ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी, फरार सप्लायर दबोचा, अंतरजिला नेटवर्क का खुलासा

इंदौर:अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच इंदौर को एक और बड़ी सफलता मिली है. टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्राउन शुगर जब्त की है. आरोपी अन्य जिलों से नशा खरीदकर इंदौर में सप्लाई करता था. कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है.
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

मुखबिर की सूचना के आधार पर एक और फरार आरोपी की पहचान की गई. आरोपी राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया, निवासी पलाश परिसर, ओमेक्स हिल्स इंदौर है. उसके कब्जे से 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है.

इससे पहले इसी प्रकरण में भूपेंद्र के कब्जे से 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की ही, जब्त माल की कीमत 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अन्य जिलों से नशा खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों को उपलब्ध कराता था. आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में करीब 30 से 35 अपराध दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: एक और महिला की मौत, आंकड़ा पहुंचा 15

Fri Jan 2 , 2026
इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह एक और दुखद खबर सामने आई, जब उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया […]

You May Like