जयंत ने 2009 में मथुरा लोकसभा सीट जीतकर की राजनीतिक पारी की शुरुआत

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में मथुरा सीट से जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी।

देश के एक बड़े किसान परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के बेटे हैं।

श्री जयंत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2009 में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने से की। शुरुआत में उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 11 सीटें जीतीं। वर्ष 2022 में वह सपा के समर्थन से राज्यसभा सदस्य चुने गए। हालाँकि, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, उन्होंने सपा से अपना नाता तोड़ लिया और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का फैसला किया।

गत फरवरी में चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने के कुछ दिनों बाद श्री जयंत ने राजग में शामिल होने का मन बना लिया।

श्री जयंत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अकाउंटिंग और फाइनेंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

Next Post

संजीवनी ने 10 हजार मीटर दौड़ जीती, अविनाश को तीन हजार मीटर में दूसरा स्थान

Mon Jun 10 , 2024
पोर्टलैंड (वार्ता) अमेरिका में माउंट हूड कम्युनिटी कॉलेज में आयोजित पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल 2024 एथलेटिक्स मीट में भारतीय धाविका संजीवनी जाधव ने महिलाओं की 10 हजार मीटर स्पर्धा जीती तथा अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। 2024 एथलेटिक्स सत्र की अपनी पहली […]

You May Like