श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का आईपीओ 90 प्रतिशत उछाल के साथ हुआ सूचीबद्ध

जयपुर, 30 दिसम्बर (वार्ता) मसालों का कारोबार करने वाली कंपनी श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का शेयर मंगलवार को 90 प्रतिशत उछाल के साथ 133 रुपये पर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। इसे एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध कराया गया है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बाजार खुलते ही यह शेयर 139.65 रुपये तक चला गया था। श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ ने प्राथिमिक 65-70 रुपये मूल्य के दायरे में 54 लाख 98 हजार शेयरों की बिक्री की पेशकश की थी। इससे 38.49 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य था।

यह आईपीओ निवेशकों के लिए 22 से 24 दिसम्बर तक खुला था और इसमें 918 गुना अभिदान मिला। कंपनी का कहना है कि एनएसई इमर्ज पर यह एक रिकार्ड है। श्री अग्रवाल के पिता गिरीधारी लाल अग्रवाल ने 1955 में इस उद्योग की नींव रखी थी।कंपनी मुख्यतः “श्याम” ब्रांड के तहत 160 से अधिक प्रकार के मसालों का निर्माण और प्रसंस्करण कर रही है।

Next Post

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

Tue Dec 30 , 2025
मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20.46 अंक (0.02 प्रतिशत) गिरकर 84,675.08 अंक पर बंद हुआ। यह ऊपर […]

You May Like