एमडी और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: नववर्ष को देखते हुए अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में क्राइम ब्रांच ने दो अलग -अलग स्थानों से एमडी और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 21.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि जवाहर मार्ग चौकी के पास नाले के किनारे से फ़राज़ खान निवासी साउथ तोड़ा, सेंट्रल कोतवाली को पकड़ा, जिसके पास से 11 ग्राम एमडी और एक मोबाइल बरामद हुआ.

वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एमआर 04 रोड से दानिश शेख निवासी आजाद नगर को 10.15 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने नववर्ष पर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर मादक पदार्थ बेचने की बात कबूल की है. दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

बाइक तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर: लसूड़िया क्षेत्र अंतर्गत स्कीम-78 में पुराने कॉलेज विवाद की रंजिश को लेकर हुए झगड़े में मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी गौरीनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि रात होटल कोणार्क के पास दो […]

You May Like