विधायक राय ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना.
विधायक राय ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरूणा राय ने भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाकिारियों को मालाऐं पहनाकर बधाई शुभाकामनाऐं दी।

विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होने अटलजी को नमन करते हुए कहा कि देश प्रेम हमें अटलजी से सीखने को मिलता हैकार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिलामंत्री प्रीति सोनी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, प्रीतेश राठौर, हेमलता परमार, आशीष पचौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Next Post

वीर साहबजादों ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा करने के लिए दिया बलिदान

Mon Dec 29 , 2025
सीहोर। आज हिन्दू धर्म को जातियों से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए, सनातन धर्म की रक्षा सबका संकल्प है. अनेक वीरों ने देश की रक्षा और सनातन धर्म के लिए कुर्बानी दी है. वीर साहिबजादों ने राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. गुरु गोविंद […]

You May Like