महिला से छेड़छाड़ के मामले में पार्षद पति गिरफ्तार

सतना: भाजपा नेता, पूर्व पार्षद और पार्षद पति को महिला के साथ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हलांकि इस मामले में महिला द्वारा चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने के चलते सनसनी फैल गई थी. लेकिन प्राथमिक जांच और महिला के बयान के बाद मामला छेड़छाड़ और धमकी देने जैसे आरोप के बीच सिमट कर रह गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने सप्ताह भर पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए थे. महिला द्वारा बताया गया कि लगभग 6 महीने पहले उसके घर में घुसकर चाकू की नोक पर न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म हुआ बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया गया. जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जांच के निर्देश दे दिए गए.

जिसके चलते रामपुर बघेलान थाने में पदस्थ महिला उनि द्वारा मामले की जांच शुरु की गई. प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि सामने नहीं आई. अभी पुलिस की जांच चल ही रही थी कि शनिवार की रात महिला अचानक थाने पहुंच गई और अपने पूर्व के आरोपों से पलटते हुए बताया कि उसके साथ केवल छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी.

महिला के अनुसार गुस्से और डर की वजह से उसने चाकू की नोक पर रेप की शिकायत की थी. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा धारा 74 75 296 351 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए भाजपा नेता, पूर्व पार्षद और पार्षद पति अशोक सिंह बघेल पिता लक्ष्मी नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी करही अजय नगर, नगर परिषद रामपुर बघेलान को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपों की लंबी फेहरिश्त
रामपुर बघेलान थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक सिंह बघेल  के विरुद्ध वर्ष 1996 में 147 148 149 448 294 506बी 427 323 326 186 341 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुए थे. जिसके बाद वर्ष 2001 में 452 327 323 34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज हुए. जिसके 18 वर्ष बाद एक बार फिर से आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 में 294 323 506 279 337 338 आईपीसी में प्रकरण दर्ज हुए. जिसके बाद वर्ष 2021 में 189 506, वर्ष 2023 में 294 323 506 34, और वर्ष 2024 में 341 34 आईपीसी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुए थे. वहीं वर्ष 2025 समाप्त होते-होते एक बार फिर से बीएनएस की 4 धाआरों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

विधायक राय ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

Mon Dec 29 , 2025
सीहोर। विधायक सुदेश राय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना. विधायक राय ने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरूणा राय ने भाजपा के नवनियुक्त […]

You May Like