बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना पर तेजी से काम

बिलासपुर 04 अगस्त (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) अधोसंरचना विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है जिसमें बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेलवे लाइन परियोजना सबसे महत्वपूर्ण है ।

बिलासपुर – झारसुगुड़ा एक व्यस्त रेल मार्ग है, जो इस पूरे क्षेत्र को उत्तर एवं दक्षिण भारत से जोड़ती है। इस मार्ग पर परिचालन को और भी सुचारू बनाने के लिए चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षमता आवर्धन के साथ-साथ इस मार्ग पर ट्रेनों की समय बद्धता में भी वृद्धि होगी।

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच निर्माणाधीन 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन में से अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। रायगढ़ रेलवे स्टेशन को चौथी रेललाइन में जोड़ने का यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितम्बर तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा।

इस कार्य के दौरान अतिआवश्यक होने पर ही गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो एवं रेल यात्रियो को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। रेल विकास से संबधित इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा एवं इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

 

 

Next Post

ईपीएस-95 पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी में धरना-प्रदर्शन

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और श्रमिकों ने ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी में जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। इसमें देशभर से आये बड़ी संख्या में पेंशनभोगी शामिल हुये। पेंशनभोेगियों ने […]

You May Like