कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, जनसुनवाई में आए 17 पुराने सहित 105 आवेदन 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 105 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 17 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन अतिक्रमण, अवैध कब्जा, अनुग्रह सहायता, पीएम सम्मान निधि, पेंशन, लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक सहायता, नामांतरण आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

ग्वालियर के सर्राफा व्यापारी को चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर। लश्कर के सराफा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र के क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यापारी के दबिश दी। महाराष्ट्र पुलिस जलगांव, वर्धा व कल्याण शहर में हुई सात लूट के गोल्ड की तलाश में यहां आई थी। लूट कांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस […]

You May Like