निशुल्क मेमोग्राफी एवं नेत्र ऑपरेशन शिविर लगा

ग्वालियर: समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कैंसर हॉस्पिटल के तत्त्वावधान में समर्पण हॉस्पिटल में निशुल्क मेमोग्राफी एवं नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 30 महिलाओं की मेमोग्राफी जांच की गई तथा 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें ऑपरेशन की तिथि प्रदान की गई। कई जरूरतमंद मरीजों के नेत्र ऑपरेशन भी किए गए। यह कार्य वरिष्ठ समाजसेवी जी.डी. लड्ढा के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में डॉ. मीना मूंदड़ा, डॉ. नागौरी, डॉ. वीना प्रधान, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, गोहद विधायक केशव देसाई, डॉ. एस.पी. त्रिपाठी सहित शहर के अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका कविता सोनी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

बिना अनुमति सार्वजनिक गार्डन में हो रहा था वार्षिक उत्सव, निगम प्रशासन ने संचालक पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर:शहर के सार्वजनिक स्थलों और उद्यानों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर नगर निगम प्रशासन अब बेहद सख्त रुख अपना रहा है। शनिवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार को जैसे ही संज्ञान में आया कि अशासकीय स्कूल संचालक के द्वारा नगर निगम के शासकीय उद्यान में बिना अनुमति लिये कार्यक्रम कर […]

You May Like