म्यांमार में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु

यांगून, 28 दिसंबर (वार्ता) म्यांमार में 2025 के बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए तीन चरणों में होने वाले देशव्यापी आम चुनावों के तहत रविवार को पहले चरण के लिए मतदान शुरु हो गया।

ये आम चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। प्रथम चरण में आज 102 टाउनशिप में मतदान शुरू हुआ। द्वितीय चरण में 11 जनवरी, 2026 को 100 टाउनशिप में वोट डाले जाएंगे। जबकि तृतीय चरण में 25 जनवरी, 2026 को शेष 63 टाउनशिप में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस बार चुनाव में 57 राजनीतिक दलों के 5,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। ये उम्मीदवार तीन विधानमंडलों की लगभग 950 सीटों के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

वरिष्ठ जनरल मिन ऑन्ग ह्लाइंग की अगुवाई वाली सैन्य सरकार करीब पांच साल बाद यह चुनाव करवा रही है।

Next Post

अवसरवादी है जद(एस)-भाजपा का गठबंधनः राजन्ना

Sun Dec 28 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने शनिवार को जनता दल (एस)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच यह बहुचर्चित साझेदारी किसी वैचारिक या रणनीतिक प्रतिबद्धता के बजाय पूरी तरह से चुनावी सुविधा और स्वार्थ से प्रेरित है। श्री राजन्ना ने […]

You May Like