सडक़ हादसों में दो की मौत, एक घायल

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह सडक़ हादसे माढ़ोताल, मझगवां, गोसलपुर थाना क्षेत्र में हुए है। मझगवां पुलिस के मुताबिक चमन लाल काछी 28 वर्ष निवासी ग्राम गिदुरहा ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 7 बजे प्रतिदिन की तरह उसके पिता जी मुसकी लाल 57 वर्ष टोल नाका डियूटी जाने के लिये साईकिल से निकले थे.

शाम लगभग 7-45 बजे ग्राम फनवानी में अज्ञात वाहन ने पिता को टक्कर मार दी। जिससे पिता को सिर मेें चोट आई। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई है पिता को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गये, डाक्टर ने चैक कर उसके पिता मुसकी लाल को मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि सन्तूलाल चौधरी 39 वर्ष निवासी ग्राम बिलखिरवा ग्राम कटंगी का को सडक़ दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जहां इलाज के दौरान शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार गोसलपुर थाने में वीरेन्द्र चौरसिया 48 वर्ष निवासी बुढ़ागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 3378 से सिहोरा से कम्पनी का काम करके घर वापस जा रहा था राजशाही ढाबा एन एच 30 रोड़ तिराहा पार करके बुढ़ागर रोड़ पर आया तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे गिर गया और उसे चोटें आ गई।

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी

Sun Dec 28 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नीरज बर्मन 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया चौबे ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौबे उमरिया में प्राईवेट कम्प्यूटर आपरेटर […]

You May Like