
भोपाल। युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने शनिवार को उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह की अगुवाई में आरोपी का पुतला दहन कर विरोध किया गया. इस मौके पर मांग की गई कि अगर ऐसे दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
प्रिंस ने कहा कि ऐसे आरोपी खुले आम सड़कों पर घूम रहे हैं और उन्नाव पीड़िता का परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए दर-दर भटक रहा है. परिवार न्याय मांगने जाता है तो उन्हें सड़कों पर घसीटा जाता है. सरकार लगातार बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ कोई असमाजिक घटना न हो. इसके लिए प्रशासन और सरकार को चेताया जा रहा है. इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विचार विभाग अखिलेश यादव, किशन सिंह एवं युवा कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
