ट्रक चालक के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। ट्रक चालक के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाईल झपटने वाले दो आरोपियों को वेंकटनगर पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रामनरेश यादव पिता मिट्ठू लाल यादव निवासी ग्राम कर्री तुलबुल थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) 15 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे अपने ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 9130 से लकड़ी लोड कर ओपीएम अमलाई की ओर जा रहा था। उसी दौरान वेंकटनगर में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया और चालक को नीचे उतारकर 6 हजार 500 कीमत का मोबाइल छीन लिया एवं अशोभनीय गालियां देते हुए मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 482/25 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। सायबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी में राकेश साहू पिता बब्बू साहू उम्र 25 वर्ष, शोभित रौतेल पिता नानबाबू रौतेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बलभद्रपुर थाना जैतपुर है। आरोपी राकेश साहू से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और फरियादी का मोबाइल जप्त किया गया। वहीं आरोपी शोभित रौतेल से मोबाइल में लगी सिम को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, आरक्षक सोनू पर्ते, विजय टाटू तथा सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Next Post

इंदौर में चमत्कारिक सर्जरी, विदेशी बुजुर्ग महिला को नई सांस

Sat Dec 27 , 2025
इंदौर. डेढ़ साल से सांस लेने के लिए जूझ रही उज्बेकिस्तान की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लिए इंदौर उम्मीद की नई किरण बना. जटिल बीमारी और नाजुक हालत के बावजूद इंदौर के अस्पताल में हुई पांच घंटे लंबी सर्जरी ने न सिर्फ उनकी जान बचाई, बल्कि वे ठीक होकर […]

You May Like