चीन में एआई इंडस्ट्री कारोबार साल 2025 में एक ट्रिलियन युआन से ज्यादा का हुआ

बीजिंग, 27 दिसम्बर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने 2025 में औद्योगिक तकनीकी नवाचारों में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। वहां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योग का आकार एक ट्रिलियन युआन (करीब 12.78 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का हो गया है। यह जानकारी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दी गयी। चीन के उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 2025 में बड़े औद्योगिक उद्यमों के कुल मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

मंत्रालय ने ‘एजेंडा 2026’ के तहत उभरते और भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की है। इसमें एआई अनुसंधान के साथ-साथ इंटीग्रेटेड सर्किट, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस, बायोमेडिसिन और ‘लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी’ जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच उच्च तकनीक और उपकरण निर्माण उद्यमों के मूल्यवर्धन में 9 प्रतिशत से अधिक की शानदार वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
चीन ने वर्तमान में 60 लाख से अधिक नवाचार-संचालित लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम विकसित कर लिए हैं, जबकि उच्च तकनीकी उद्यमों की संख्या 5.40 लाख तक पहुंच गई है। सम्मेलन के दौरान उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लेचेंग ने जोर दिया कि देश को औद्योगिक अर्थव्यवस्था की गति को मजबूत करते हुए अपनी औद्योगिक शृंखलाओं के स्वतंत्र और नियंत्रित विकास की दिशा में तेजी से काम करना चाहिए।

Next Post

सीरिया में शिया मस्जिद पर हुए घातक हमले की व्यापक स्तर पर निंदा

Sat Dec 27 , 2025
न्यूयॉर्क, 27 दिसम्बर (वार्ता) पश्चिमी सीरिया के शहर होम्स शहर में एक शिया मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की विश्वभर में निंदा हो रही है। इसमें आठ लोग मारे गये हैं और अन्य 18 घायल हुए हैं। शुक्रवार की नमाज के दौरान होम्स की अली बिन अबी तालिब मस्जिद में […]

You May Like