अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, ऑटो सहित लकड़ी जब्त

पांढुरना। नगर के अम्बाडा-पांढुरना मार्ग पर वन विभाग ने अवैध रूप से सागौन के परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के एक ऑटो से सागौन पल्ले जब्त किए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रभुराम मुछाला के मार्गदर्शन में टीम ने घनपेठ वार्ड के पास ऑटो को रोका। जांच में ऑटो में प्लास्टिक बोरी से ढका सागौन पाया गया। चालक आशिफ शेख एवं साथ बैठे नारायण चौधरी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पूछताछ में सागौन ग्राम मांगुरली से अवैध रूप से लाने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ग्राम मांगुरली पहुंची, जहां एक खेत के कोठे से तीन सागौन के लट्ठे भी बिना अनुमति काटे जाने की पुष्टि हुई। कुल पांच नग सागौन (0.245 घनमीटर) ऑटो सहित जब्त कर केंद्रीय डिपो पांढुरना लाया गया। मामले में पीओआर प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Next Post

ग्वालियर की बिग बॉस फेम तान्या मित्तल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कंडोम फैक्ट्री दिखाई

Sat Dec 27 , 2025
ग्वालियर। बिग बॉस 19 का हिस्सा बनकर चर्चा में आईं ग्वालियर की तान्या मित्तल ने आखिरकार अपनी फैक्ट्री दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने बताया कि वो क्या काम करती हैं। इसके साथ ही तान्या मित्तल ने अपने ऊपर लगे झूठ बोलने के आरोपों को गलत साबित कर दिया है। […]

You May Like