डेढ़ लाख रुपए की एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 15.03 ग्राम एमडी जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही थी. इस दौरान डीआरपी लाइन शांति पथ रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर घबरा. उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका. पूछताछ में उसने अपना नाम आमिल हुसैन निवासी छोटी ग्वालटोली, इंदौर बताया. पुलिस ने विधिवत तलाशी ली तो उसके पास से 15.03 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ. मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बेचता था. आरोपी ड्राइवरी का काम करता है और आठवीं तक पढ़ा लिखा है. आरोपी आमिल हुसैन पर पहले से शहर में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से एमडी के साथ एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: जिला सहकारी बैंक व अल्प बचत साख समिति मण्डला में 65 लाख की धोखाधड़ी उजागर

Fri Dec 26 , 2025
मण्डला। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला एवं अल्प बचत साख सहकारी समिति मण्डला में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने मामले में अपराध क्रमांक 168/2025 दर्ज कर चार पदाधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोप है कि ऋण […]

You May Like