इटारसी। न्यास कॉलोनी पाठ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कथा के प्रथम दिवस पर कथा वाचक बालसाध्वी राधा देवी एवं महामंडलेश्वर भैयादास महाराज का नगर आगमन हुआ, जिनका नगरवासियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर ने समस्त वार्डवासियों की ओर से दोनों संतों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। हरिनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने चरणवंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा के दौरान साध्वी राधा देवी ने मधुर भागवत रस से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। वहीं महामंडलेश्वर भैयादास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की आध्यात्मिक शोभा और अधिक बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने दोनों संतों के आगमन को नगर के लिए सौभाग्य एवं पुण्य अवसर बताया।
