पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा मुख्यालय में दीपोत्सव

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर बुधवार को भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर उनके कृतित्व को याद किया गया।

इस अवसरपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया और अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। श्री नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। उनका मूल्यों व आदर्शों पर आधारित जीवन हम करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए अनमोल धरोहर है। राष्ट्र के लिए उनका अनन्य समर्पण, गरीब कल्याण के सतत प्रयास व अद्वितीय संगठन कौशल सदैव हमारी प्रेरणा है।

इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह, कार्यालय सचिव महेंद्र कुमार और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं भाजपा केंद्रीय कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जयंती को देश भर में “अटल स्मृति वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें पूरे एक वर्ष तक कवि सम्मेलन, संगोष्ठियां, विचार गोष्ठी और वैचारिक कार्यक्रम सहित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिनके माध्यम से श्री अटल के जीवन, कृतित्व, विचारधारा और उनके जीवन एवं देश के विकास में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान भाजपा श्री अटल के समकालीन विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी करेगी।

 

Next Post

'बाहुबली' लॉन्च पर बोले डॉ जितेंद्र सिंह, इसरो की कामयाबी स्पेस टेक में भारत की ताकत की पुष्टि

Wed Dec 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय स्पेस अनुसंधान संस्थान (इसरो) टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन एक के बाद एक मील के पत्थर प्राप्त कर रहा […]

You May Like