विधुत पेन्सनर्स ने प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज़िलाधीश को ज्ञापन दिया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि विद्युत मंडल के पेंशनर्स के संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा दो सूत्री मांग पत्र को लेकर आज पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के नेतृत्व में सीएम के नाम ज़िलाधीश को ज्ञापन दिया।

पेंशनर्स की प्रमुख मांग है कि शासन पेंशन की गारंटी देते हुए ट्रेजरी पेमेंट करे एवं विद्युत पेंशनर्स को पूर्व अनुसार केंद्र के अनुरूप महंगाई राहत मय एरियर के प्रदान की जाए। रैली निकालकर, नारेबज़ी कर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल ने बताया कि दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने मप्र के प्रमुख विद्युत पेंशनर्स संगठनों द्वारा संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया हैं जिसमें मप्र विम पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर इस मोर्चे के प्रमुख संगठन है।

प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में जेपी नामदेव प्रांतीय उपाध्यक्ष, एन आर अत्रोलिया, राजेश शर्मा, एस एल शाक्य, एम के चतुर्वेदी, अजय सिंह कुशवाह, रामकुमार राय, ए एम अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह यादव, जगदीश, अनिरुद्ध सेन, मदन गुप्ता, बृजलाल दुबे, एम एल गुर्जर, डी के महाजन, मोहन दिल्लीवाले, नारायण कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह, डीपी शर्मा, आई एम क़ुरेशी, डी के महाजन, सफी अहमद, डबरा के कैलाश पाल,एस पी पाण्डे, अजब सिंह उपस्थित थे।

Next Post

मनरेगा का नाम बदलने से भाजपा का चेहरा उजागर : भदौरिया

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने गांधीजी के विचारों और उनके नाम से जुड़ी योजनाओं को खत्म करने के प्रयासों का विरोध किया।उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना […]

You May Like