ग्वालियर: पिछोर कस्बे में सुबह हुई रेत माफियाओं के दो गुटों में गोलीबारी की घटना में बड़ा अपडेट आया है। एक वायरल वीडियो ने पूरी कहानी पलट दी। इस पूरे मामले में खुलासा हुआ कि दो गुट एक समय में साथ रहकर रेत का कारोबार करते थे। कुछ दिन पहले ही दो गुट अलग अलग हुए और नई कंपनी बनाकर रेत का काम शुरू किया, बस यही से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई और मारपीट के बाद बात फायरिंग तक पहुंच गई.
जिसमें हरेंद्र राणा और उसकी टीम में शामिल मनजीत रंधावा घायल हुए हैं। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर और एसडीओपी सौरभ कुमार ने गहन तरीके से जांच की तो पता चला कि हरेंद्र ने भी फायर किए थे, जिसके बाद मारपीट व फायरिंग जैसी घटना घटित हुई जिसको लेकर दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया।
इतना ही नहीं सूचना पर जब 112 डायल पुलिस वाहन पहुंचा, पुलिस कर्मी ने जब घटना का वीडियो बनाया तो उसके साथ भी हरेंद्र राणा के लोगों ने मोबाइल छुड़ाया मारपीट की इतना ही नहीं वाहन का शीशा भी तोड़ दिया अब पुलिस ने इस पूरे मामले में 112 पर तैनात पुलिस कर्मी को तरफ से भी मामले में एफआईआर दर्ज की। फिलहाल पिछोर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है वही हरेंद्र राणा के पैर में गोली कैसे लगी इसकी भी जांच की जा रही है।इतना ही नहीं पूरे मामले में एसपी धर्मवीर सिंह ने पिछोर टी आई बलविंदर ढिल्लन को लाइन अटैच कर दिया है।नए प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर शिवम् राजावत को जिम्मेदारी मिली हे।
