अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे सोमवार भी जलवा रहा कायम

अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। तीसरे सोमवार भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच गई है।

अक्षय खन्ना के जबरदस्त स्वैग और दमदार परफॉर्मेंस से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार को 38.5 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करने के बाद ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दर्शकों का क्रेज अब भी बरकरार है। खास बात यह रही कि तीसरे रविवार की कमाई के मामले में फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी हिट को भी पीछे छोड़ दिया।

अब फिल्म वीकडेज में एंट्री कर चुकी है और तीसरे सोमवार के शुरुआती आंकड़े भी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। 18वें दिन सुबह 8:15 बजे तक ‘धुरंधर’ ने लगभग 10.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 566.07 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है, लेकिन ट्रेंड साफ बता रहा है कि फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

Next Post

महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI ने घरेलू मैच फीस में किया ऐतिहासिक बढ़ोतरी

Tue Dec 23 , 2025
घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की फीस में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की, सीनियर खिलाड़ियों को 50,000 रुपये प्रति दिन तक, जूनियर और अधिकारियों को भी अधिक भुगतान मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में समान वेतन संरचना की ओर एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। भारत […]

You May Like

Play sound