जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षानगर जेडीए कालोनी बड़ा पत्थर में दो पक्ष भिड़ गए। चाकूबाजी के साथ लाठी डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र पटेल 42 वर्ष निवासी रक्षानगर जेडीए कालोनी बड़ा पत्थर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 9 बजे अपने घर में था उसी समय राहुल सोनी पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसके घर के अंदर आया एवं उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमला कर उसके गले में मारने का प्रयास किया, उसने चाकू पकड़ लिया जिससे गदेली में चोट आई, पत्नी सावित्री पटैल बीच बचाव करने लगी तो पत्नी के साथ भी मारपीट कर भाग गया।
वहीं राहुल सोनी 29 वर्ष निवासी रक्षा नगर बड़ा पत्थर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9 बजे वह देवेन्द्र पटेल के घर के पास से जा रहा था उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर देवेन्द्र पटैल उसके साथ गाली गलोज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर देवेन्द्र पटेल ने किसी चीज से हमलाकर दाहिने हाथ की उंगली में तथा डंडा से हमलाकर वायें पैर में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
