जैसीनगर के सेवन में गांजे के पौधों की खेती, 63 पौधे जब्त

सागर। सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवन से 63 गांजे के हरे पौधे (वजन लगभग 74 किलो 280 ग्राम) सहित आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच मे लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अन्य मामले मे आरोपियों की तलाश में शासकीय वाहन से ताजपुर की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेवन में मेन रोड के पास ट्रांसफार्मर के बगल बने बाड़े में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से

गांजे के पौधों की खेती की जा रही है। ग्राम सेवन में पूछताछ में

रविन्द्र पिता श्रीसिंह ठाकुर

आरोपी को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिवत नोटिस देकर सहमति प्राप्त की गई तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाड़े से छोटे-बड़े कुल 63 हरे, गीले गांजे के पौधे बरामद किए गए। पौधों की पहचान पत्ती मसलकर, सूंघकर एवं जलाकर, प्रशिक्षण व अनुभव के आधार पर गांजा होना प्रमाणित किया गया।बरामद गांजे को विधिवत उखाड़कर 5 प्लास्टिक बोरियों में पैक कर सीलबंद किया गया कुल वजन – लगभग 74 किलो 280 ग्राम,अनुमानित बाजार मूल्य –740000 बताई गई है।

आरोपी से गांजे की खेती के संबंध में वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई, जो उसके पास नहीं पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

 

 

 

Next Post

अग्नि पीडित परिवार की मदद को आगे आए ग्रामीण

Sun Dec 21 , 2025
सीहोर। समीपस्थ ग्राम पाटनी में बीती देर रात दो दो सगे भाईयों के घरों में लगी आग में गृहस्थी का पूरा सामान स्वाहा हो गया. आगजनी में हुए लाखों रुपए के नुकसान को देखते हुए ग्रामीण आगे आए और कुछ ही घटों में ग्रामीणों ने 16 हजार रुपए से अधिक […]

You May Like