चंद्रबाबू ने नितिन नवीन से की मुलाकात

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को यहां बिहार भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े सहित कई गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

श्री नायडू ने इस अवसर पर कहा कि श्री नवीन का युवा होना और भाजपा में पहले से सक्रिय रूप से कार्य करने का अनुभव पार्टी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) विकसित भारत के लक्ष्य की सिद्धि में पूरी ताकत से अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेदेपा देश की तरक्की में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

श्री नवीन ने कहा कि भाजपा राजग के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर श्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की धुरी बनाने तथा देश को और मजबूत बनाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए श्री नायडू का धन्यवाद किया और कहा कि उनके सहयोग से आंध्र प्रदेश देश का न केवल एक विकसित राज्य बनेगा बल्कि देश के विकास में भी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ काम करेंगे।

 

 

Next Post

ओलंपिक कोटे के लिए पहलवानों को संबंधित भार वर्ग के राष्ट्रीय ट्रायल्स के विजेता के खिलाफ एक मुकाबले में हिस्सा लेना होगा

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने कहा है कि नये बदलावों के तहत लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में पहलवानों को कोटा प्राप्त करने के लिए संबंधित भार वर्ग के राष्ट्रीय ट्रायल्स के विजेता के खिलाफ एक मुकाबले में हिस्सा लेना होगा। डब्ल्यूएफआई ने आगामी लॉस एंजिल्स ओलंपिक में […]

You May Like