सौर ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने सरकार संकल्पितः शुक्ला


इंदौर:सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत संकल्पित है. देश में पीएम कुसुम योजना अबाध गति से चल रही है. पीएम कुसुम योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना का लक्ष्य है किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से सशक्त बनाना.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी प्रदेश में पीएम कुसुम योजना को बढ़ावा दे रहे हैं और इस योजना के अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं. मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अब कई घरों, शिक्षा संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्राप्त की जा रही है। जगह-जगह सौर ऊर्जा के प्लांट भी लग रहे है। यह एक अच्छा संकेत है।

यह बात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कही. ऊर्जा मंत्री गुरुवार को इंदौर के शेराटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित ग्लोबल सोलर एक्सपो में अपना संबोधन दे रहे थे. उन्होंने फीता काटकर सोलर एक्सपो का शुभारंभ किया. उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है। सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पैनल का उपयोग करने वाले हितग्राहियों को राज्य सरकार सब्सिडी दिलाने में भी सहयोग कर रही है.

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश सौर ऊर्जा, बायोगैस, ग्रीन एनर्जी की तरफ जाए. विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में इस दिशा में अधिक कार्य करने की आवश्यकता है. ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों को आह्वान किया कि वे प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शीर्ष पर आगे ले जाए, इसके लिए राज्य सरकार उन्हें हर तरह की मदद करने के लिए तत्पर है. कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शुक्ला ने सोलर एक्सपो के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया और उद्यमियों से संवाद कर उनसे सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कार्यों की जानकार दी
इस मौके पर ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैस ने राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ऊर्जा विकास निगम के बारे में भी बताया. साथ ही सोलर उद्यमियों द्वारा सौर ऊर्जा से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए. कार्यक्रम का आयोजन ई. क्यू. मैग्जीन की ओर से किया गया था। मैग्जीन के सीईओ आनन्द गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय सोलर एक्सपो में देशभर के 80 से अधिक सौलर कंपनियों ने भाग लिया

Next Post

स्टार गोल्ड पर 21 दिसंबर को होगा फिल्म 'मिराई' का प्रीमियर

Fri Dec 19 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्टार गोल्ड पर फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘मिराई’ का हिंदी वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 21 दिसंबर को रात आठ बजे होगा। कार्तिक गट्टमनेनी द्वारा निर्देशित और पीपुल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित, ‘मिराई’ दर्शकों को एक ऐसे महाकाव्य ब्रह्मांड में ले जाती है जहां वेदा, एक सुपर योद्धा, को सम्राट अशोक के […]

You May Like