
रतलाम। चार दिन पहले शहर के नजदीक विरियाखेड़ी और मुंशीपाड़ा के बीच एक खेत में मिली महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतिका की हत्या अवैध सम्बन्धों के चलते उसी के प्रेमी ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की शिनाख्त राधाबाई के रूप में हुई थी।
मृतिका राधाबाई और संदेही तेजराम पिता रामा जी मचार उम्र 28 साल निवासी भूरी रुडी रामपुरिया थाना दीनदयाल नगर रतलाम के बीच अवैध संबंध होना बताएं । मृतिका राधाबाई तेजराम पर उसके साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी जिसके कारण मृतिका और आरोपी तेजराम के बीच लड़ाई झगड़ा तथा विवाद होता था आरोपी तेजराम पूर्व से ही शादीशुदा होकर उसकी एक लडक़ी है जो भूरीरूडी मैं रहती हैं। तेजराम पत्नी और बच्चों के साथ रहना चाहता था। शंका एवं परिजनों के कथन के आधार पर संदेही तेजराम से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 26 जून को राधाबाई ने मुझे फोन लगाकर अपने पास आने के लिये बोला था । लेकिन मेरे नही आने पर राधाबाई उसके घर से निकल कर मेरे घर भूरीरूण्डी आ रही थी कि विरियाखेडी और मुंशीपाडा के बीच चांद खां के खेत के पास आम रोड पर मुझे मिली । जहां पर हम दोनो के बीच झगडा विवाद हुआ तथा मैने राधाबाई के साथ मारपीट कर उसे पीछे से धक्का देकर सिर के बल गिरा दिया । जिससे राधाबाई को सिर मे चोट लगकर खून निकलने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, तो मै राधाबाई को वही छोडकर अपने घर भूरीरूण्डी चला गया था ।
