जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अजीजगंज पसियाना में मायके से 2 लाख लाने से मना करने पर तो पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमति जकिया परवीन 35 वर्ष निवासी अजीजगंज पसियाना ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2017 में मुस्लिम रीति रिवाज से आबिद अहमद निवासी अजीजगंज पसियाना के साथ हुयी थी।
शादी के समय उसके मायके वालों ने पति को घर गृहस्थी का सामान दिया था, शादी के बाद से पति आबिद अहमद घरेलू बातों को लेकर आये दिन उसके साथ विवाद करता है एवं कहता है कि मायके वालों ने कुछ नहीं दिया, अपने मायके से पैसे लेकर आओ जिससे घर का खर्च चल सके, इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता है।
बीती रात लगभग 10-30 बजे पति बोला कि मायके से 2 लाख रूपये ई रिक्शा खरीदने के लिये लेकर आओ, उसने मायके से रूपये से लाने से मना किया इसी बात पर पति उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट सिर पीठ में चोट पहुॅचा दी तथा घर से निकाल दिया।
