सीएम डॉ. यादव ने नेशनल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर इंटरनेशनल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बेटे और शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्पर्धा में वर्ल्ड रिकार्ड से अधिक स्कोर कर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐश्वर्य को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि आगामी खेलों में भी खिलाड़ियों द्वारा ऐसे ही प्रदर्शन होंगे और प्रदेश का गर्व बढ़ेगा।

Next Post

नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त की 15 दिन में दूसरी ट्रैप कार्रवाई

Tue Dec 16 , 2025
नर्मदापुरम: नर्मदापुरम भ्रष्टाचार का हब बनता जा रहा है। नर्मदापुरम में बीते 15 दिनों के अंदर लोकायुक्त की टीम ने 2 कार्यवाही की है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस प्रकार आम जन को अपने हक के लिए अधिकारी कर्मचारियों को रिश्वत देना पड़ रही है। […]

You May Like