भाजपा सांसद बोले- डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भड़के; कहा- ये डॉक्टर नहीं दानव

रीवा, रीवा में डॉक्टरों की लापरवाही और इलाज में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाए।

सांसद ने कहा कि डॉक्टर अब भगवान नहीं रह गए हैं,बल्कि रुपये कमाने की मशीन बन गये चुके है उनका बस चले
तो वे सभी क्टरों के मेडिकल लाइसेंस रद्द करवा दें।
‘डॉक्टरों का इलाज करने का अधिकार खत्म कर देना चाहिए’

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, “मेरा वश चले तो मैं सभी डॉक्टरों का मेडिकल लाइसेंस निरस्त करवा दूं। इनका चिकित्सा करने का अधिकार ही समाप्त कर देना चाहिए। ये चिकित्सक नहीं हैं। ये नोट छापने की मशीन बन चुके हैं। जनता अब इन्हें भगवान नहीं, दानव के रूप में देखती है।”
‘डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करें, लेकिन जिम्मेदारी भी निभाएं’

सांसद ने कहा कि डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करें, लेकिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज और सुविधाओं की जिम्मेदारी भी निभाएं।

उन्होंने ऐसे डॉक्टरों को नौकरी से हटाने और उनकी मेडिकल प्रैक्टिस पर रोक लगाने की मांग की। सांसद ने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और राज्य सरकार को इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।

सांसद का यह बयान रीवा में इलाज में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतों से जुड़े चार हालिया मामलों के बीच आया है। इनमें मरीजों की मौत और इलाज में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।

Next Post

चीनी, चावल कड़क, गेहूं नरम, दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

Mon Nov 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीनी की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ चावल का भाव भी चढ़ गया। गेहूं में नरमी का रुख रहा जबकि खाद्य तेलों और दालों में मिश्रित रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की […]

You May Like