चीनी, चावल कड़क, गेहूं नरम, दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीनी की कीमतों में तेजी जारी रही। चीन के साथ चावल का भाव भी चढ़ गया। गेहूं में नरमी का रुख रहा जबकि खाद्य तेलों और दालों में मिश्रित रुख रहा।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत नौ रुपये बढ़कर 5,516 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ भी 13 रुपये महंगा हुआ और 5,980 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 24 पैसे बढ़कर 59.33 रुपये प्रति किलोग्राम रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 12 रुपये बढ़कर 4,380 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं नौ रुपये टूटकर 2,931 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे का भाव भी 16 रुपये गिर गया।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 60 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। तुअर दाल 19 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल और मूंग दाल की कीमत तीन-तीन रुपये प्रति क्विंटल गिर गई। चना दाल में टिकाव रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 31 रिंगिट टूटकर 4,650 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.59 प्रतिशत गिरकर 65.51 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 114 रुपये और वनस्पति की 73 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। सरसों तेल 70 रुपये और सोया तेल 42 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल में 10 रुपये और सूरजमुखी तेल में छह रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

.....

Next Post

कर्ज और तंगी का खौफनाक अंत: पहले पत्नी, माँ और बच्चों की ली बलि, फिर खुद ट्रैक पर कट गया 

Mon Nov 2 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव किराए के मकान में मिले, जबकि परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतकों में नरेंद्र की मां सरस्वती साहू […]

You May Like