खंडवा: पुलिस ने अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के दो शातिर नकली पुलिस बनकर लूटने वालों को गिरफ्तार किया है । उनके आपराधिक रिकॉर्ड बड़े हैं। अमरावती, नागपुर से लेकर भोपाल, सीहोर, खंडवा जैसे लगभग डेढ़ दर्जन शहरों में लोगों को अपना शिकार बन चुके थे।ईरानी गैंग के साथी होशंगाबाद के मूल निवासी हैं। इनमें से एक कल्याण मुंबई में रहने लगा था। इतने निडर और बेखौफ हैं कि पुलिस वालों को भी चकमा दे जाते थे।
खंडवा में चेन अंगूठी लूटी थीं
पिछले दिनों खंडवा के पदम नगर क्षेत्र में हसमत गुरबानी नाम के बुजुर्ग कपड़ा व्यापारी से इन्होंने दो चेन और अंगूठी सरे बाजार उतरवा ली थी। बाद में बुजुर्ग ने एक को पकड़ा, तो दूसरे ने उन्हें घायल कर दिया था। लंबे समय से पुलिस इनके पीछे पड़ी थी, लेकिन सुराग नहीं मिल रहा था।
50 थानों की पुलिस
खोज रही थी
प्रदेश के 50 थानों में उन्हें भेजा गया। ब वे पकड़ लिए गए। इन्हें न्यायालय में खंडवा पुलिस ने पेश किया है।
प्रदेशभर के थानों
को भेजे थे फुटेज
सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच की गई, जिसमें खंडवा शहर तथा खंडवा शहर में आने जाने वाले रास्तों के करीब 500 से अधिक सीसीटीवी केमरे देखे गए ,जिसमें दो व्यक्ति के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति भी उक्त दोनों लुटेरों के साथ देखा गया। इस प्रकार इस वारदात में पुलिस के द्वारा तीन संदिग्धों को चिन्हित किया गया। विभिन्न जिलों में प्रसारित संदिग्धों के फुटेज भेजे गये थे।
500 सीसीटीवी खंगाले पुलिस ने
मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे। संदिग्ध नर्मदापुरम जिले के ईरानी गैंग के सदस्य हैं, जो इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते है। इस आधार पर थाना पदमनगर की एक टीम को जिला नर्मदापुरम रवाना किया गया। जहां पुलिस के द्वारा तकनीकी आधार व मुखबिरों की सहायता से दो संदिग्धों को पकडा।
ये थे दो शातिर अपराधी
के नाम अप्पा उर्फ गटरा उर्फ अयान हुसैन पिता अफसर हुसैन, 25 साल, नि. वार्ड क्र.32 ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम और कासिम पिता अफसर सैय्यद उम्र 30 साल, नि. ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम मूल निवासी सांई बाबा मंदिर के पीछे अंबीवली मंगलनगर कल्याण मुंबई महाराष्ट्र का बताया।
यहां चूक गए शातिर लुटेरे
इन्होंने अन्य साथी इकबाल हुसैन के साथ थाना पदमनगर अंतर्गत जीडीसी कालेज के पास कपडा व्यापारी से घटना को करना बताया। जिस पर इनको गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाली एक बाईक जप्त की गई है। लूटा गया माल पूछताछ में अपने साथी ईकबाल हुसैन को देना बताया है।
महाराष्ट्र,एमपी
इनके टारगेट पर
उक्त आरोपीगण के द्वारा पूछताछ में महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती तथा म.प्र. के सिहोर के शाहगंज में इस प्रकार की घटना करना बताया है। उक्त आरोपीगण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस अभिरक्षा में लिया।
मुंबई के कासिम
का रिकॉर्ड पढ़ें
कासिम पिता अफसर सैय्यद उम्र 30 साल, नि. ईदगाह मोहल्ला नर्मदापुरम मूल निवासी -सांई मंदिर के पीछे अंबीवली मंगलनगर कल्याण मुंबई महाराष्ट्र पर भी कई मामले दर्ज हैं मतलब यह दोनों अपराध करने में बिल्कुल नहीं हिचकते थे। इस पर खंडवा पदमनगर में 289/2025 309(6),3(5) बीएनएस , नर्मदापुरम सिवनीमालवा 65/2018 420, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
कटरा उर्फ अप्पा पर
एमपी में नौ प्रकरण
आरोपियों किया गैंग नकली पुलिस बनकर इसी तरह की वारदात देश के इलाकों में करती थी भीड़ में वारदात करना इनका शौक था। इन पर खंडवा के पदमनगर 289/2025 309(6), 3(5) बीएनएस, भोपाल एशबाग 569/2018392 भादवि,भोपाल कोलार रोड भोपाल 582/2018 379 भादवि, जबलपुर बेलखेडा 417/2022 279, 337,338 भादवि , भोपाल अमलागर भोपाल 63/2021 379,392 भादवि, नर्मदापुरम कोतवाली 283/ 2016 379 भादवि,भोपाल अमला जीआरपी भोपाल 62/2021379, 392 भादवि, भोपाल आयोध्या नगर भोपाल 271/ 2018 392,34 भादवि एवं नर्मदापुरम सिवनी मालवा65/2018 420,34 भादवि में अपराध करने के 9 प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उनि हर्ष सोनगरे, प्र.आर. 363 विकास मण्डलोई, प्र.आर. 193 जितेन्द्र खाण्डेकर, प्र.आर. सुमित तिवारी, आरक्षक 601 अनिल वछाने, आरक्षक 203 नितिन विश्वकर्मा, आर. राहुल परमार, आर. आलेश बैस, आर. 322 आनंद सायबर शाखा खंडवा से प्रआर जितेन्द्र राठोड प्र.आर. विक्रम वर्मा, प्र.आर. सुनील लाडगे की भूमिका रही है।
