भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जिला इंदौर ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। घोषित समिति में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और सात मंत्री नियुक्त किए गए हैं।पार्टी नेतृत्व के अनुसार नई टीम को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पूरी जिला कार्यकारिणी की सूची पार्टी द्वारा जारी कर दी गई है।
