विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली भव्य शौर्य यात्रा

बनखेड़ी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा बनखेड़ी नगर में भव्य शौर्य यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ स्टेशन हनुमान मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शंकर चौराहा पहुंची तथा राम जानकी पंचायती मंदिर में समापन हुआ। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। “जय जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री महेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति, एकजुटता तथा बाबरी विध्वंस के ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला संयोजक रोहित ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष शेर सिंह रघुवंशी, एवं जिला सह गौ रक्षा प्रमुख जितेंद्र भार्गव ने गौ संवर्धन एवं गौ रक्षा के महत्व पर विचार रखे।

राम जानकी मंदिर के पुजारी एवं अखिल भारतीय कथावाचक पं. प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कारवान बनाना आवश्यक है तथा सप्ताह में कम से कम एक बार मंदिर दर्शन की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब तक हम अपने बच्चों को संस्कार नहीं देंगे, तब तक वे सही दिशा में नहीं बढ़ पाएंगे।” साथ ही उन्होंने जाति-विभाजन से ऊपर उठकर केवल “मैं हिंदू हूं” के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार उरहा ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आतंकवाद, हिंदू कन्याओं के अपहरण एवं धर्मांतरण जैसी घटनाओं को गंभीर षड्यंत्र बताया।

उन्होंने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) इस वर्ष 31 दिसंबर को है, इस पावन अवसर पर सभी से अपने आसपास के छोटे-बड़े मंदिरों में साफ-सफाई एवं दीपदान करने का निवेदन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला समरसता प्रमुख आशीष राय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में सत्यम चौधरी (प्रखंड संयोजक), आनंद यादव, शुभम पटेल, गब्बर सिंह कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, राजेश सुमन, सिट्टु भैया यादव, राकेश सुमन, दिग्विजय रघुवंशी, हेमराज सराठे, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, उपाध्यक्ष पौहुप विश्वकर्मा, रिंकू पठारिया, रामगोपाल साहू, मनोहर पटेल, भगवान सिंह पटेल, सत्यव्रत रघुवंशी, अशोक मेहरा, शिवजी नामदेव, अतुल साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

लालजी सौंधिया की पुण्य स्मृति में नेत्र शिविर

Mon Dec 15 , 2025
ब्यावरा। स्वर्गीय श्रीलालजी सौंधिया की पुण्य स्मृति में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन ग्राम बामलाबे जोड़ बल्डावदा पर रखा गया. शिविर में बड़ी संख्या में नेत्र रोगियों ने शामिल होकर लाभ लिया. शिविर का आयोजन जनपद सदस्य अनिल सौंधिया के द्वारा किया गया. शिविर […]

You May Like