पतंग उड़ाते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम, गंभीर हालत में एमवाय किया भर्ती

इंदौर. सुबह सुबह जीएनटी मार्केट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. छत पर पतंग उड़ा रहा आठ साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए एमवाय अस्पताल रेफर किया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार गुडिया नाम का बच्चा अपने परिवार के साथ जीएनटी मार्केट इलाके में रहता है. सुबह वह घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका संपर्क हो गया और वह झुलस गया. परिजन उसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अव्यवस्थाएं सामने आईं. बच्चे को वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया और परिजनों को उसे गोद में उठाकर ले जाना पड़ा. बाद में डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

Next Post

राज्य स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस शिविर में मंदसौर का परचम लहराया

Sun Dec 14 , 2025
मंदसौर। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में मंदसौर जिले की टीम ने साहसिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संभागों में श्रेष्ठ कर जिले का नाम रोशन किया। यह शिविर जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट जनरल सेक्रेट्री रामेंद्र सिंह […]

You May Like