दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के तहत, ससुराल से निकाली गई महिला

इंदौर: शहर में दहेज की मांग और घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं. बाणगंगा और महिला थाने से दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें पीड़ित महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों मामलों में घरेलू हिंसा और बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

बाणगंगा थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में एक महिला ने शिकायत की है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया, जिसके चलते वह अपनी बेटी के साथ मायके में रहकर जीवन यापन कर रही है. महिला का आरोप है कि पति मायके में भी आकर उसे परेशान करता है और जान से मारने की धमकी देता है.

पुलिस ने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं महिला थाने में आए एक अन्य प्रकरण में पीड़िता ने पति और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. शिकायत में बताया गया है कि विवाह के बाद से ही उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा. पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

बरियापुर नहर की मरम्मत न होने से खेतों में भर गया पानी नष्ट हो रही गेंहू, सरसों-मसूर व चने की फसल

Sun Dec 14 , 2025
चंदला: पहले अतिवर्षा से किसान खरीफ की फसल नही बो पाएं अब बरियारपुर नहर का पानी किसानों के खेतों में भर जाने से किसानों द्वारा बोई गई गेंहू मटर सरसो व मसूर की फसल सड़ने लगी है किसान इन फसलों को बचाने दिन- रात हाड़तोड़ मेहनत कर मोटर पंप लगाकर […]

You May Like

Play sound