
जबलपुर, नवभारत। कछपुरा स्टेशन से महज 200 मीटर दूरी पर मिले एक व्यक्ति क्षतविक्षिप्त शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान अंकुर अग्रवाल के रूप में हुई जो उच्च न्यायालय में बाबू था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। संजीवनी नगर थाना प्रभारी वीडी द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि शव काफी बुरी हालत में था, जिसका सिर, हाथ, पैर सब कुछ अलग अलग पड़ा हुआ था। जिसके कारण शिनाख्ति होने में काफी परेशानी जा रही थी। वहीं ट्रेक पर पड़े हाथ में आयुषी, आयुष जैसा कुछ टैटू बना हुआ था, जिसके बाद संजीवनी नगर पुलिस ने फोटो आदि अन्य थानो में भी सर्कुलेट किए। तभी संजीवनी नगर पुलिस को सूचना मिली कि गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्तिभवन क्षेत्र से एक 37 वर्षीय युवक अंकुर अग्रवाल जो कि हाई कोर्ट में बाबू है वह सुबह से गायब हैं।
