लक्ष्मणपुरा निवासी छात्र का करंट लगने से निधन, गांव में शोक छाया

करनवास। समीपस्थ ग्राम लक्ष्मणपुरा निवासी छात्र सचिन रूहेला पिता जगदीश रूहैला उम्र 19 वर्ष का बुधवार को करंट लगने से प्राणांत हो गया. छात्र के असामायिक निधन से गांव एवं करनवास में मिलने-जुलने वालो में गहरा शोक छा गया.

जानकारी के अनुसार छात्र सचिन अपने खेत पर गेंहू में पानी फेरने गया था तभी बुधवार की सुबह 8 बजे के लगभग एकाएक छात्र को करंट लग गया जिससे छात्र का प्राणांत हो गया. छात्र सचिन करनवास स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 वीं का छात्र था. वह काफी सहज, सरल एवं मिलनसार प्रवृत्ति का था. पढ़ाई में भी उसकी काफी रुचि थी. जैसे ही इस घटना की जानकारी स्कूल एवं करनवास में पता चली तो समूचा वातावरण गमगीन हो गया.

Next Post

आदिवासियों के बीच धर्मांतरण के 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed Dec 10 , 2025
सीहोर। शहर के हाउसिंग बोर्ड में धर्मांतरण का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में धर्मांतरण का नया मामला सामने आया है. देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. सभी आरोपी […]

You May Like