
सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले की कार आज सुबह सीधी जिला मुख्यालय के पहले ही पनवार स्कूल के सामने करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार में आपस मे टकरा गई। इस हादसे में काफिले की तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दो कारों के ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से वह घटनास्थल पर ही रुक गई। कार सवार सुरक्षित रहे। बताया गया है कि हादसे के वक्त जीतू पटवारी का करीब 300 वाहनों का काफिला रीवा से सिंगरौली की ओर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। काफिले में शामिल सभी वाहन तेज रफ्तार में जा रहे थे। पनवार स्कूल के समीप सडक़ में स्पीड ब्रेकर के होने के कारण आगे चलने वाली कार का ब्रेक लगते ही पीछे चल रही तीन कारें अनियंत्रित होकर टकरा गई। काफिला में शामिल कारों के आपस में टकराने की खबर काफी चर्चा में बनी रही।
