रुपया सात पैसे टूटा

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय बाजार से पूंजी निकालने से बुधवार को रुपया सात पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.9450 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 17.50 पैसे की मजबूती के साथ 89.8750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 12.50 पैसे की नरमी के साथ 90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में यह ऊपर 89.76 रुपये और नीचे 90.10 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों में आज भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाली की। इससे रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी से रुपये को समर्थन मिला और उसकी गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

अकासा एयर के बेड़े में शामिल हुआ 31वां विमान

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में बुधवार को एक और बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल हो गया है। एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नया बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान 10 दिसंबर को बेंगलुरु के केम्पेगोड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर […]

You May Like