मानवाधिकार दिवस पर सीएम डॉ यादव का संदेश: सह-अस्तित्व, सम्मान और शांति बनाए रखने का लें संकल्प

भोपाल: विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज में सह-अस्तित्व, परस्पर सम्मान और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को अक्षुण्ण रखने के लिए हम सभी को संकल्पित होना चाहिए।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि मानवाधिकार केवल अधिकारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्तव्यों और संवेदनशीलता से भी जुड़े हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में किसी भी तरह के भेदभाव, हिंसा या असहिष्णुता के प्रति जागरूक रहकर एक सकारात्म‍क वातावरण का निर्माण करें। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की समीक्षा बैठक भी करेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं, विकासकार्य की प्रगति तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेश ने मानवाधिकार दिवस पर राज्य में जागरूकता और सामाजिक एकता को नई दिशा देने का कार्य किया है।

Next Post

शुरुआती कारोबार में चढ़े शेयर बाजार

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स 58.79 अंक की गिरावट में 84,607.49 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 226.99 अंक (0.27 प्रतिशत) ऊपर 84,893.27 अंक पर था। नेशनल स्टॉक […]

You May Like