गढ़ीमलहरा-महाराजपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत

छतरपुर। गढ़ीमलहरा–महाराजपुर मार्ग पर स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार गोकल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गढ़ीमलहरा से जिला अस्पताल छतरपुर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गोकल मिश्रा को मृत घोषित किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज़ रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Next Post

सारनी को सौगात: भेल बनाएगा 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई

Tue Dec 9 , 2025
सारनी। 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाई के लिए BHEL से ऐतिहासिक अनुबंध हुआ है। सारनी सतपुड़ा ताप विद्युत गृह (STPS) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रदेश की कैबिनेट द्वारा दी गई महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद 660 मेगावाट क्षमता की सुपर क्रिटिकल यूनिट क्रमांक–12 की स्थापना […]

You May Like