
बनखेड़ी। बांसखेड़ा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। कुल तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
पहला मैच : पुलिस इलेवन बनाम दादा दरबार घुरेला
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस 11 ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बनाए।
जवाब में दादा दरबार घुरेला की टीम 9 ओवर में 94 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मैन ऑफ द मैच – शेखर (पुलिस 11)
दूसरा मैच : दादा दरबार घुरेला बनाम जिला भोखेड़ी
घुरेला टीम ने पहले खेलते हुए 52 रन का लक्ष्य दिया।
जिला भोखेड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
मैन ऑफ द मैच – साजिद खान (जिला भोखेड़ी)
तीसरा मैच : पुलिस इलेवन बनाम भोखेड़ी
पुलिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन का लक्ष्य रखा।
भोखेड़ी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम की।
मैन ऑफ द मैच – मिथलेश उर्फ छोटू दादा (भोखेड़ी)
इस पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अनुराग पटेल, आमगांव बनखेड़ी द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं।
दर्शकों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़े आनंद से मैचों का लुत्फ उठा रहे हैं।
