सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादन, भंडारण, परिवहन, और क्रय विक्रय पर रोक

जबलपुर: नगर निगम सीमाअंतर्गत पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन वस्तुओं सहित 19 चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं को 4 श्रेणियों के निर्माण, आयात, भण्डारण वितरण, विक्रय और उपयोग पर रोक लगा दी गई है जिसमेें स्टिक्स के अंतर्गत इयर बड्स, गुब्बारे, आइसक्रीम, कैंडी, कटलरी के अंतर्गत कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, ट्रे, स्ट्रॉ, एवं स्टिरर, रैपिंग फिल्म के अंतर्गत मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण पत्र एवं सिगरेट पैकेट एवं अन्य के अंतर्गत झंडे, थेर्मोकोल की सजावटी सामग्री एवं 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर शामिल है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, व्यापारी, या औद्योगिक प्रतिष्ठान के संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई और सामग्री भी जप्त होगी।
प्रतिबंध के दायरे में 4 प्रमुख श्रेणियाँ
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि प्रतिबंधित 19 वस्तुओं को 4 मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें स्टिक्स के अंतर्गत इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक्स, आइसक्रीम स्टिक्स और कैंडी स्टिक्स। कटलरी के अंतर्गत प्लास्टिक के कप, प्लेट, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, ट्रे, स्ट्रॉ और स्टिरर। रैपिंग,पैकेजिंग फिल्म के अंतर्गत मिठाई के डिब्बे, निमंत्रण पत्र और सिगरेट पैकेट को रैप करने वाली प्लास्टिक फिल्म एवं अन्य वस्तुएं जिसमें प्लास्टिक के झंडे, थर्मोकोल की सजावटी सामग्री, और 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर आदि शामिल है।

Next Post

बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर बनखेड़ी में श्रद्धा सुमन अर्पित

Sun Dec 7 , 2025
बनखेड़ी। शनिवार शाम को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर बनखेड़ी नगर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। नगर के मस्जिद चौराहा स्थित बाबा साहेब की छाया चित्र पर उनके अनुयायियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अमान सिंह राठौर, एकम सिंह, […]

You May Like

मनोरंजन