
रीवा। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षको की अपराध समीक्षा एवं स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक ली गई. बैठक के दौरान लंबित अपराध, मर्ग चालान, शिकायत, राहत प्रकरण, चिंहित प्रकरण, समन वारंट, सडक़ दुर्घटनाओं आदि की समीक्षा की गई. साथ ही पुलिस अधीक्षको को गुम नाबालिग बालक बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी करने के निर्देश दिए गए. आईजी रीवा द्वारा जोन में कानून व्यवस्था को सुदृण करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण अबैध नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्यवाही संवेदनशील क्षेत्रो में पेट्रोलिंग रात्रि गस्त को अनिवार्य करने के साथ ही मीटिंग में दिए गए अन्य निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया.
बैठक में पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के साथ ही सहायक लोक अभियोजन अधिकारी जिला रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली एवं मैहर उपस्थित रहे.
