सतना: जनपद पंचायत मझगवां के सीईओ महिपाल सिंह गुर्जर ने मध्यान्ह भोजन में बदलाव का निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार अब एल्मुनियम/जर्मन एल्मुनियम की कढ़ाई के बजाय लोहे की कढ़ाई में खाना पकाया जायेगा। ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत महिला स्व सहायता समूह मध्यान्ह भोजन का संचालन प्रा./मा. विद्यालयों में किया जा रहा है।
लेकिन, यह देखा गया है कि एल्मुनियम / जर्मन एल्मुनियम की कढ़ाई में सब्जी एवं अन्य खाद्य पदार्थ पकाये जाने का कार्य विद्यालयों में किया जा रहा है। विश्व स्वास्थय संगठन ने लोहे के बर्तनों के उपयोग को आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को कम करने की एक संभावित रणनीति के रूप में पहचाना है। जिसके तहत लोहे की कढ़ाई मे खाना पकाने के निर्देश दिए गए है।
